न्यूज़ 24 एवं लल्लूराम न्यूज़ के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए अमित जोगी
उत्तम साहू
रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर में News 24 एवं लल्लूराम न्यूज़ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल जोगी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने पत्रकार साथियों और मित्रों के साथ रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।इस दौरान सौहार्द और उत्साह का अनूठा नज़ारा देखने को मिला। अमित जोगी, प्रदेश अध्यक्ष, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पत्रकारों के साथ होली मनाकर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक गीत-संगीत और रंगों की फुहारों के बीच उत्सव का माहौल पूरी तरह रंगीन नजर आया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर अमित जोगी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, एकता और सद्भाव से साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा, “समाज की असली ताकत आपसी विश्वास, संवाद और सौहार्द में है। होली हमें यही सीख देती है कि हम भेदभाव मिटाकर मिलजुल कर खुशियाँ मनाएँ।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली को शांति, सुरक्षा और आपसी सम्मान के साथ मनाएँ तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का वातावरण बनाए रखें।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने भी इस अवसर को यादगार बताते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। रंगों से सराबोर यह आयोजन उत्साह, उल्लास और आत्मीयता का प्रतीक बन गया।
अंत में अमित जोगी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कामना की कि रंगों की यह खुशियाँ हर घर में सुख-समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।



