केराझरिया (पाली) में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर दिया जोर
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
पाली/कोरबा। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक पाली के ग्राम केराझरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य एवं जोशपूर्ण स्वागत किया गया। वे यहां आयोजित बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बूथ और पंचायत स्तर पर सक्रिय एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “संगठन है तो सत्ता है”, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को केवल नाममात्र का “नेमप्लेट वाला” न बनकर सक्रिय रूप से पार्टी के लिए काम करने की अपील की।
इस दौरान कई पदाधिकारियों को उनके समक्ष नियुक्ति प्रदान की गई और उन्हें संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहित केरकेटा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष तूफान सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त्य, जिला महामंत्री डी.के. आदिले, अनिल गुप्ता, अजय सैनी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरदेशी देवांगन, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्यामू सलाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अजय शशी जगत सहित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष यसवंत लाल, जिला सदस्य कौशल नेटी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत बांकीमोगरा मधुसूदन दास, ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाली अध्यक्ष सतनारायण पैकरा ब्लाक अध्यक्ष सेवादल तूषारकांत ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस संतोषी महंत मंडल अध्यक्ष पाली दीपक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मदनपुर रजकम्मा निलेशयदु, मंडल अध्यक्ष सपलवा उमेंदसिह, मंडल अध्यक्ष लाफा त्रिभुवन सिंह, मंडल अध्यक्ष पोंडी संतोष पोर्ते, मंडल अध्यक्ष चैतमा पुराण सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष नुनेरा सुकालु पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरीया गिरिजा सतनारायण पैकरा, सावित्री श्रीवास,सुमन सारथी, शकुनतला, कांग्रेस कार्यकर्ता राजेशपुरी गोस्वामी, अमरीका पटेल, तिवारी जी,एकनाथ बंजारे, रामप्रसाद चौहान, माखन डोगरे, और कांग्रेस के संघर्षशील कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का सफल संचालन डी के आदिले जी द्वारा किया गया। अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, सरपंचों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का सफल संचालन डी.के. आदिले द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

