गांधी चौक राजा बाड़ा में त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन शुरू, भक्ति में डूबा नगर

0

 

गांधी चौक राजा बाड़ा में त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन शुरू, भक्ति में डूबा नगर



उत्तम साहू 

नगरी, 25 मार्च। श्री राम नवयुवक परिषद नगरी के तत्वावधान में गांधी चौक राजा बाड़ा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय भव्य मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन 25 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुरू होते ही नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। समिति में उपाध्यक्ष सुरेश साहू, रोहित नाग, हरीश यादव, कोषाध्यक्ष भरत साहू, सचिव नरेश छेंदेहा, सहसचिव महेंद्र साहू एवं शंभु कश्यप सहित रामायण मंडली के अध्यक्ष शंकर देव, भूपेंद्र सोम, उधोलाल साहू, सुरेश चनाप, ललित पटेल, राकेश पटेल, बेनी राम टंडन, द्रोण कंचन, योगेश साहू, खेदूराम यादव, दिलीप साहू, भोज पटेल, देवेंद्र यादव और पंकज सिन्हा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति द्वारा आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। विशेष दानदाताओं के सहयोग से तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टेंट, लाइट एवं साउंड सिस्टम की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिसमें समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !