मृदुभाषी प्रशासनिक अधिकारी रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी, सीएम सचिवालय में बने विशेष सचिव

0

 

मृदुभाषी प्रशासनिक अधिकारी रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी, सीएम सचिवालय में बने विशेष सचिव


उत्तम साहू धमतरी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल में 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति को प्रशासनिक दक्षता, सरल स्वभाव और जनोन्मुखी कार्यशैली की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

रजत बंसल अपने शांत, सौम्य और मृदुभाषी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। धमतरी कलेक्टर के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी लोग सराहना के साथ याद करते हैं। आमजन से सहज संवाद स्थापित करना, समस्याओं का त्वरित समाधान और अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं रही हैं। उनके नेतृत्व में जिले में कई विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासन आम जनता के और करीब पहुंचा।

नए दायित्व के तहत वे मुख्यमंत्री सचिवालय में नीतिगत कार्यों को मजबूती देंगे। इसके अलावा वे वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ CEO ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का कार्यभार भी संभालते रहेंगे, जो उनके अनुभव और क्षमता पर सरकार के विश्वास को दर्शाता है।

प्रशासनिक हलकों में यह माना जा रहा है कि रजत बंसल की नियुक्ति से मुख्यमंत्री सचिवालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनेगी। उनकी कार्यशैली पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण रही है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !