क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी : रायपुर में आईपीएल के दो मैच ,10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

0


क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी : रायपुर में आईपीएल के दो मैच ,10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले



रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मई महीने में आईपीएल 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को आरसीबी और केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। रायपुर में लगभग एक दशक बाद आईपीएल का रोमांच वापस लौट रहा है।

आईपीएल 2026 के दूसरे फेज़ का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह फेज़ 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें लीग स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले फेज़ की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसमें ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी।

इस बार के दूसरे फेज़ के मुकाबले देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ की दौड़ और रोमांच और भी तेज होने की उम्मीद है।





 


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !