महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में भक्ति का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन व कन्या भोज का हुआ आयोजन

0

 

महाष्टमी पर शीतला शक्ति पीठ सिहावा में भक्ति का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन व कन्या भोज का हुआ आयोजन


उत्तम साहू 

नगरी- सिहावा/ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाष्टमी के दिन गुरुवार को सिहावा स्थित शीतला शक्ति पीठ में श्रद्धा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तजन मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा।

प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परंपरा के अनुसार नव कन्याओं एवं लगरूवा महाराज का विधिवत चरण धोकर उन्हें आसन पर विराजित किया गया। इसके पश्चात उनके माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर लाल चुनरी ओढ़ाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को खीर, पूड़ी, फल सहित विविध व्यंजनों का स्नेहपूर्वक भोज कराया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



इसके बाद प्रातः 11 बजे से हवन-पूजन प्रारंभ हुआ, जो शाम तक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। हवन के दौरान दुर्गा सप्तशती के तेरह अध्यायों के बीज मंत्रों से आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने औषधि युक्त सामग्री से यज्ञ में भाग लेते हुए क्रमशः प्रथम से तेरहवें अध्याय तक आहुति अर्पित की। यज्ञशाला में भक्तों की निरंतर उपस्थिति बनी रही और वातावरण भक्तिमय हो उठा।



कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की भव्य महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने महाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। उनकी आराधना से मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना और आत्मशुद्धि का महापर्व है, जिसमें नौ दिनों तक जप-तप करने से मन के विकारों का नाश होता है और माता की कृपा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार, प्रमुख संचालक नरेंद्र नाग, उपाध्यक्ष गगन नाहटा, महासचिव नेम सिंह बिशेन, सह सचिव नारद निषाद, बुधेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, पुजारी ज्ञान सागर पटेल गणेश यादव, राजेश यदु, बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद संजय सारथीं ,तुकाराम साहू ,प्रवीण गुप्ता,भरत निर्मलकर,सचिन भंसाली,किशन गजेन्द्र,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार, दीनदयाल गंधर्व,सुभाष यादव,महेंद्र साहू, ललित निर्मलकर,अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहत्तर गौर, बुध्दू सोम, , राम प्रसाद नेताम, कमलेश निषाद,कल्प नाथ पाण्डे, हेमलाल ध्रुव, चंद्रभान निषाद,दीपक तंवर, रोहित साहू, बिष्णु साहू, चैन सिंह मरकाम,जसपाल कुंजाम,शेलेन्द्र कौशल,शान्ति लाल साहू,कौशल पटेल, शंकर पटेल,चंदन देवांगन,देवन्तीन श्रीमाली,जगतिन यादव,रीना बिसेन,परमीला साहू,नंदबाई पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद, अभय नेताम ,बिन्दा मरकाम, सोनल बाई, तुलसी कुंजाम, सुरेश विश्वकर्मा, पूरन बिसेन,अंश गौतम,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा, जिसने नवरात्रि महापर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !