नगरी की दो आदिवासी बेटियों ने रचा इतिहास, विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाई जगह

0

 नगरी की दो आदिवासी बेटियों ने रचा इतिहास, विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाई जगह


उत्तम साहू 

नगरी। क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण उस समय आया जब नगरी की दो प्रतिभाशाली आदिवासी छात्राओं ने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, नगर और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी (छत्तीसगढ़) से एम.एससी. (होम साइंस) मानव विकास (चतुर्थ सेमेस्टर) की जारी मेरिट सूची में नगरी की कु. प्रीति मरकाम ने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की है। प्रीति मरकाम के पिता वीर सिंह एवं माता दुख बाई हैं, जिनकी बेटी ने इस उपलब्धि से परिवार को गौरवान्वित किया है।

वहीं दूसरी ओर, इसी कड़ी में कु. प्रेम लता ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रेम लता के पिता स्वर्गीय मन्नू लाल ध्रुव एवं माता गीता बाई हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रेम लता ने अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, परिजनों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने कहा कि इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

नगरी क्षेत्र में इस सफलता से उत्साह का माहौल है और लोगों का मानना है कि यदि इसी प्रकार बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहा, तो वे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !