सांसद प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा ने रखी शिव मंदिर निर्माण की आधारशिला।
पोड़ी के लीमघाट मोहल्ला में जनसहयोग से बनेगा शिव मंदिर।
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट
पाली/दिनांक 23/03/2026 दिन सोमवार को ग्राम पंचायत पोड़ी के लीमघाट मोहल्ला में शिव मंदिर निर्माण का विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन सांसद प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा जी के हाथों किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल गुप्ता जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पैकरा जी, क्षेत्र के सक्रिय जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम,
श्री श्रवण दास जी, श्री श्यामू सलाम जी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।भूमि-पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री चंदलाल श्याम,श्री राजेश पटेल, संतोष कश्यप, चंदा श्याम, अमरुद कैवर्त, संतोष पैकरा, जग्गू नेताम, मनीराम बियार, कपिल कश्यप आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

