गर्मियों में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, अधिकारियों की लगी ड्यूटी
उत्तम साहू
’धमतरी, 18 मार्च 2026/ ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग धमतरी ने कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बिगड़े हैण्डपंप की सूचना जन-साधारण द्वारा टोल फ्री नंबर 18002330008 एवं टोल फ्री नंबर 1916 पर दी जा सकती है।
सहायक अभियंता श्री डी.एम.कनाडे की ड्यूटी खण्ड एवं उपखंड कार्यालय धमतरी स्थित कंट्रोल रूम में लगाई गई है, जिनका मोबाईल नंबर 74151-68347 है। इसी तरह सहायक अभियंता श्री आर.के.महोबिया की उपखंड कार्यालय कुरूद, मोबाईल नंबर 88393-51422, सहायक अभियंता श्री एस.के.ठाकुर की उपखंड कार्यालय नगरी मोबाईल नंबर 94242-41675, उप अभियंता श्रीमती योगेश्वरी जोशी की उपखंड कार्यालय धमतरी, मोबाईल नंबर 87709-86752, उपअभियंता श्री अशोक कुमार देवांगन की उपखंड कार्यालय कुरूद मोबाईल नंबर 99932-97455 और उप अभियंता श्री नरेन्द्र कुमार नायक की उपखंड कार्यालय नगरी स्थित कंट्रोल रूम में लगाई गई है, जिनका मोबाईल नंबर 96177-87268 है।
कार्यपालन अभियंता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कंट्रोल रूम में ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली पेयजल समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों से बिगड़े हैण्डपंपों की प्राप्त होने वाली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के भीतर हैण्डपम्प को सुधार कर चालू कराना सुनिश्चित करें।

