पत्रकारों के मान-सम्मान और हक की बुलंद आवाज बना 'सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़

0

 पत्रकारों के मान-सम्मान और हक की बुलंद आवाज बना 'सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़



              पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके मान-सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सर्व पत्रकार एकता महासंघ पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। महासंघ का मुख्य उद्देश्य राज्य के पत्रकारों के साथ हो रहे शोषण और अन्याय के विरुद्ध एक सशक्त "महा संगठन" के रूप में खड़ा होना है।

 प्रदेश भर में महासंघ के प्रमुख कार्य

पत्रकार सुरक्षा और सम्मान :- महासंघ पत्रकारों के मान-सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है और समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करता है।

अवैध कार्यों पर पैनी नजर :- राज्य में हो रहे अवैध कार्यों के विरुद्ध बुलंद आवाज उठाना और शासन-प्रशासन तक पत्रकारों की समस्याओं को पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता है।


संगठनात्मक विस्तार :- वर्तमान में महासंघ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, जैसे कोरबा,जांजगीर चांपा,सक्ति,बिलासपुर,मुंगेली,बेमेतरा,महासमुंद,बलौदा बाजार,कोरिया और रायपुर, में अपनी पैठ मजबूत कर रहा है, जहाँ सामूहिक बैठकों के माध्यम से रणनीति तैयार की जाती है।

हक की लड़ाई :- पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या गलत कार्यवाही के खिलाफ महासंघ एक ढाल की तरह कार्य करता है।

सदस्यता अभियान :- एक बनें, सशक्त बनें सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकार साथियों से अपील करता है कि वे संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनें। एक मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों को सुरक्षित रख सकता है।


सदस्यता लेने या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 

📲 मोबाइल नंबर: 9343530851

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !