कांग्रेस की बैठक में पंचायत व बूथ अध्यक्ष नियुक्ति पर मंथन
ज्ञान शंकर तिवारी
पाली। Indian National Congress की एक महत्वपूर्ण बैठक नुनेरा के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई, जिसमें मंडल, बूथ एवं पंचायत स्तर के प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक में पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में मो. जुनेद खान, गुर बहार टोप्पो, सत्यनारायण पैकरा (ब्लॉक अध्यक्ष, पाली) एवं प्रकाश नारायण ठाकुर सहित अन्य प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कादिर हुसैन (नुनेरा), अमरीका प्रसाद पटेल (नुनेरा), नारायण सिंह राजपूत, सुकालू राम पटेल (मंडल अध्यक्ष), सम्मार सिंह कवर, त्रिलोक पटेल, रमेश कुमार अहीर, शंकर सिंह मरावी, सरदेशी राम देवांगन, पंचराम, शिवदास मानिकपुरी एवं रामप्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र पूर्ण की जाएगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

