दो सगी बहनों ने मेरिट लिस्ट में मारी बाजी, गांव का बढ़ाया मान

0

 

छिपली की दो सगी बहनों ने मेरिट लिस्ट में मारी बाजी, गांव का बढ़ाया मान



उत्तम साहू 

नगरी/सिहावा। शिक्षा के क्षेत्र में नगरी क्षेत्र से एक प्रेरणादायक सफलता की खबर सामने आई है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा जारी एम.एससी. वनस्पति शास्त्र (Botany) की मेरिट सूची में ग्राम छिपली (नगरी) की दो सगी बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ग्राम छिपली, जो नगरी से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, की निवासी दिव्या भारती साहू ने मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया, वहीं उनकी बहन रेणुका साहू ने नौवां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों छात्राएं महेश कुमार साहू की सुपुत्रियां हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

इस दोहरी सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शिक्षकों ने बहनों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। माता मधु साहू के साथ ही विक्की खनूजा, पेमन स्वर्णबेर, प्रो. कौशल नायक, रेशमी साहू, ललिता साहू एवं उत्तम साहू सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !