जिनियस पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, पत्रकारों संग रंगों की उमंग

0

 

जिनियस पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, पत्रकारों संग रंगों की उमंग


उत्तम साहू 

नगरीनगर में स्थित जिनियस पब्लिक स्कूल द्वारा होली के पावन अवसर पर पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधुओं एवं न्यूज़ रिपोर्टरों को सादर आमंत्रित किया गया था।



कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक नगाड़ों की गूंजती थाप के साथ हुई, जिसने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया। रंगों के इस उत्सव में पत्रकारों के साथ जिनियस परिवार के मुखिया मोहन सोनी, संतोष अगलावे, प्रिंसिपल सर एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

पूरा वातावरण रंगों की खुशबू और हंसी-खुशी से सराबोर रहा। होली मिलन कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सहयोग और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।



रंगोत्सव के पश्चात सभी अतिथियों के लिए स्नेहभोज (लंच) की व्यवस्था की गई, जहां सभी ने एक साथ बैठकर आत्मीयता के साथ भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी पत्रकारों को उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।


कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

जिनियस पब्लिक स्कूल का यह होली मिलन समारोह रंग, उमंग और सम्मान का अद्भुत संगम बनकर लंबे समय तक यादगार रहेगा।



अंत में स्कूल के डायरेक्टर मोहन सोनी के कहा कि आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर होली मिलन कार्यक्रम को अत्यंत सफल, गरिमामय एवं यादगार बनाया। जिसके लिए पत्रकार मित्रों का जीनियस स्कूल परिवार की ओर से तहे दिल से धन्यवाद।आपका सहयोग, सकारात्मक उपस्थिति और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

जीनियस परिवार सदैव आपका आभारी रहेगा...

आशा है भविष्य में भी आपका स्नेह एवं सहयोग हमें मिलता रहेगा



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !