तुलसी निर्मलकर की असम राइफल्स में चयनित होने पर दी गई बधाई

0

 

करेगा निवासी तुलसी निर्मलकर की असम राइफल्स में चयनित होने पर दी गई बधाई.. गांव में उत्सव का माहौल 


उत्तम साहू 

धमतरी- नगरी। भारतीय सेना की प्रतिष्ठित इकाई असम राइफल्स में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कुमारी तुलसी निर्मलकर का उनके गृह ग्राम खरेंगा (जिला धमतरी) पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर धमतरी राज धोबी समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष भरत निर्मलकर ने कहा कि तुलसी निर्मलकर की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर तुलसी ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


सचिव धीरज निर्मलकर ने कहा कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और तुलसी का चयन इस बात का प्रमाण है। कोषाध्यक्ष सुकालू निर्मलकर, सह सचिव दिनेश निर्मलकर, रामकुमार निर्मलकर, रेखु निर्मलकर सहित अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से समाज के युवाओं में सेना के प्रति आकर्षण और देशसेवा की भावना और प्रबल होगी।


इस दौरान ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। तुलसी निर्मलकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि परिवार और समाज के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।


गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और सभी ने एक स्वर में कहा कि तुलसी की सफलता से क्षेत्र का मान बढ़ा है तथा आने वाले समय में और भी युवा देशसेवा के लिए आगे आएंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !