पाली : जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसान उन्नति योजना के तहत अंतर राशि का हुआ सीधा हस्तांतरण, किसान कल्याण के संकल्प को नई गति- कीर्ति कश्यप

0

 पाली : जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसान उन्नति योजना के तहत अंतर राशि का हुआ सीधा हस्तांतरण, किसान कल्याण के संकल्प को नई गति- कीर्ति कश्यप

 


           पाली कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

कोरबा/पाली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 28 फरवरी 2026 को कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश भर के 25 लाख से अधिक किसानों के खाते में 10, 000 करोड़ रुपये से अधिक की धान अंतर राशि (बोनस) का एकमुश्त हस्तांतरण किया। बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह राशि जारी की गई, जो होली से पहले किसानों को एक बड़ी सौगात है। इसी कड़ी में जिले के पाली विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रगतिशील किसानों को समर्थन मूल्य और तय दर के बीच की अंतर राशि को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से समायोजित कर सीधे किसानों के खाते में भेजा गया।


विकासखण्ड स्तर पर बीते शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप ने इसे किसान हित में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि एकमुश्त राशि मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है, यह किसानों के लिए होली का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने चुनावी संकल्प को पूरा करते हुए किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने की प्रतिबद्धता पूरी की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित मे किये जा रहे सतत प्रयासों में कृषक उन्नति योजना प्रदेश के अन्नदाताओं को एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक संबल प्रदान की है। जिस किसान हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थतंत्र सशक्त हो रहा है और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। श्री कश्यप ने कृषक उन्नति योजना को किसानों की आय मे वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताया। 


कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने वक्ताओं में कृषक उन्नति योजना को राज्य शासन के किसान हितैषी सोच का सशक्त उदाहरण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने की, जिसमे अतिथि बतौर पाली तानाखार विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, पाली जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शोभा सिंह जगत, जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति- सहकारिता व उद्योग उत्तम सिंह ओरके, जनपद पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार राज, दिलीप कंवर, सुरेश निषाद, श्रीमती मनीषा मिथलेश कंवर, ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरिजा सत्यनारायण पैकरा, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, किसान मोर्चा पाली ब्लाक अध्यक्ष रामअवतार डिक्सेना शामिल रहे। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अजय सिंह एवं अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी- जनपद पंचायत पाली, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यू.के. तंवर व मोहन शेंडे, ग्रामीण सहकारिता बैंक के प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक रेवती रमन कश्यप सहित क्षेत्र के कृषक मित्र और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जिन्होंने प्रारंभिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना एवं योजना के तहत किसानों के खातों में अंतर राशि अंतरण क्षण के साक्षी बने। कार्यकम के दौरान कृषकों को आदान सहायता राशि के प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता के भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिले। यह आयोजन न केवल आर्थिक सहायता के विवरण का अवसर बना, बल्कि किसान हितैषी नीतियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से रेखांकित करने वाला रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !