उल्लास नवभारत साक्षरता महा अभियान परीक्षा संपन्न
पाली/नुनेरा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
पाली नुनेरा संकुल अंतर्गत पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला रंगोले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता महा अभियान 2026 के तहत 22 मार्च 2026 को महा परीक्षा का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुरुषों एवं महिलाओं को साक्षर बनाना है।
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और शाला परिवार के सहयोग से आयोजित इस परीक्षा में 10 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। परीक्षा में 71 वर्षीय फूल बाई सबसे अधिक आयु की परीक्षार्थी रहीं, वहीं 25 वर्षीय नीराबाई सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुईं। दोनों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रंगोले के उपसरपंच श्री संजय कंवर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री अशोक भारद्वाज, मार्गदर्शक श्री आर.के. कौशिक, वरिष्ठ शिक्षक श्री सुबन सिंह पैकरा, ग्राम प्रभारी श्री विजय कुमार तंवर, श्री विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक श्रीमती अनु लता कंवर, श्री संतलाल यादव, श्री राम महंत एवं श्री वकील दास महंत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर ग्राम पंचायत रंगोले को साक्षर बनाने के संकल्प को सशक्त किया और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में शालेय परिवार की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

