66 वर्षीय नकछेड़िन बाई बनीं प्रेरणा: राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में लिया हिस्सा, कहा—आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा कदम नगरी। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बिलभदर के आश्रित ग्राम दलदली (अ) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परीक्षा केंद्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस महापरीक्षा की खास बात रही 66 वर्षीय नकछेड़िन बाई की भागीदारी, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रेरित किया। नकछेड़िन बाई ने बताया कि किसी कारणवश वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर सकीं थीं, लेकिन अब वे पढ़ना-लिखना सीखते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनकी यह पहल न केवल उनके लिए बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है। इस महापरीक्षा में मुंगाबाई, सुधियारिन बाई, सुशीला एवं फगनी बाई (देवरानी-जेठानी) ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षार्थियों में सीखने और आगे बढ़ने का उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। ग्राम प्रभारी राजकुमार शील ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवी शिक्षक, महाविद्यालय में अध्ययनरत कु. खुशबू द्वारा शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल, वित्तीय, कानूनी और चुनावी साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की भी जानकारी दी गई। महापरीक्षा के माध्यम से इन सभी पहलुओं का आकलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच चित्र रेखा कुंजाम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष किसून राम ध्रुव सहित नरेश कोर्राम, परस राम ध्रुव, जीवनलाल, हीरामन, मोतीलाल गोटा एवं हुलास राम ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0

 

66 वर्षीय नकछेड़िन बाई बनीं प्रेरणा: राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में लिया हिस्सा, कहा—आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा कदम


उत्तम साहू 

नगरी। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत बिलभदर के आश्रित ग्राम दलदली (अ) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परीक्षा केंद्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस महापरीक्षा की खास बात रही 66 वर्षीय नकछेड़िन बाई की भागीदारी, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रेरित किया।

नकछेड़िन बाई ने बताया कि किसी कारणवश वे अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर सकीं थीं, लेकिन अब वे पढ़ना-लिखना सीखते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनकी यह पहल न केवल उनके लिए बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है।

इस महापरीक्षा में मुंगाबाई, सुधियारिन बाई, सुशीला एवं फगनी बाई (देवरानी-जेठानी) ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी शिक्षार्थियों में सीखने और आगे बढ़ने का उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया।

ग्राम प्रभारी राजकुमार शील ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवी शिक्षक, महाविद्यालय में अध्ययनरत कु. खुशबू द्वारा शिक्षार्थियों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल, वित्तीय, कानूनी और चुनावी साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों की भी जानकारी दी गई। महापरीक्षा के माध्यम से इन सभी पहलुओं का आकलन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच चित्र रेखा कुंजाम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष किसून राम ध्रुव सहित नरेश कोर्राम, परस राम ध्रुव, जीवनलाल, हीरामन, मोतीलाल गोटा एवं हुलास राम ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !