मैनपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बेटी का गला रेतने की कोशिश की, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

0

 

मैनपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बेटी का गला रेतने की कोशिश की, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास



गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कामेपुर निवासी महेंद्र नेताम (36 वर्ष) ने घर के आंगन में अपनी 6 साल की बेटी पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। उसने बच्ची के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और किसी तरह बीच-बचाव कर बेटी की जान बचाई।

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी पिता ने उसी चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए उससे चाकू छीन लिया और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि बच्ची के गले में बाहरी चोट आई है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं पिता के गले में गहरा घाव होने के कारण काफी खून बह गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस ने मैनपुर थाना को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !