शासकीय श्रृंगी ऋषि हाईस्कूल नगरी में 2003-2005 बैच का भव्य मित्र मिलन समारोह सम्पन्न
उत्तम साहू
नगरी। शासकीय श्रृंगी ऋषि हाईस्कूल नगरी में वर्ष 2003 से 2005 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का भव्य मित्र मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में आयोजित किया गया। वर्षों बाद एक ही मंच पर जुटे पूर्व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया और अपने छात्र जीवन के सुनहरे पलों को साझा किया। कार्यक्रम में भावनात्मक, उत्साहपूर्ण और आनंदमय वातावरण देखने को मिला।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के दिनों की शरारतें, पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन को याद करते हुए कई प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। कई साथी वर्षों बाद मिले, जिससे कार्यक्रम में अपनापन और खुशी का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ए. एल. बनपेला, जी. पी. एस. राय, एस. के. प्रजापति, के. एस. आदिल, राजेश तिवारी, डी.सी. खत्री, सोनी सर, सोनी मैडम, आभा श्रीवास्तव, मीनाक्षी रामटेके, केरकेट्टा मैडम, साहू सर सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की पाठशाला होता है। यहां बिताए गए दिन व्यक्ति के जीवन की अमूल्य धरोहर बन जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एकजुटता बनाए रखने, समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह चर्चा, स्मृति साझा सत्र एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें गुरुजनों के मार्गदर्शन और विद्यालय से मिली शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पूर्व छात्रों की उपस्थिति
(1) अमीर खान(2) प्रतीक जैन(3) मनीष बोहरा(4) नीलकमल नागा(5) रवि भट्ट(6) अमित बोहरा(7) महेन्द्र संचेती(8) विनय दुबे(9) अजय गोलछा(10) नागेन्द्र सारथी(11) प्रवीण साहू(12) ओमप्रकाश तातेड(13) पारसन्द साहू(14) दीपक साहू(15) कुलदीप यादव(16) तोपेश श्रीमाली(17) दीपक सोनवानी(18) चंकी पाण्डेय(19) मनीष तिवारी(20) टिकेन्द्र साहू(21) खिलेन्द्र पटेल(22) विजय साहू(23) प्रतीक बोहरा(24) वैभव गोलछा(25) राकेश चन्द्र सिंहार(26) डॉ. रुद्र कश्यप(27) इरफान निजामी(28) शशांक सलाम(29) युवराज ध्रुव(30) रमेश निषाद(31) राकेश गुप्ता(32) सोहेल मंजूरी(33) अनिल मांडले
(34) नवीन जैन(35) गोविंदा वर्मा(36) तेजेन्द्र भट्ट(37) पुष्पेन्द्र साहू(38) रिम साहू(39) देवी गंजीर(40) पूनम ठाकुर(41) कविता साहू(42) अनामिका गुप्ता(43) खुशबु जैन(44) खिलेश्वरी साहू(45) शिलम जैन(46) नेहा जैन(47) होमलता शर्मा(48) ज्योत्सना नाग(49) चन्द्रप्रभा साहू(50) पूर्णिमा साहू(51) कविता जैन(52) मनीषा निषाद(53) वैष्णका यादव(54) श्वेता(55) हेमलता सोम(56) लता साहू(57) खुशबु जैन(58) अंकिता कुंजाम(59) नर्मदा साहू(60) भारती बिसेन(61) संगीता ध्रुव(62) हीरोमणी कश्यप(63) अर्चना सिन्हा(64) भारती सोम(65) रिया चौपड़ा(66) कमलेश
समारोह के अंत में सभी साथियों ने भविष्य में भी इसी तरह मिलते रहने का संकल्प लिया और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें लेकर इस खास दिन को यादगार बनाया। मित्र मिलन समारोह ने पुराने रिश्तों को फिर से जीवंत कर दिया और सभी के चेहरों पर खुशी की मुस्कान बिखेर दी।


