केशकाल..NH-30 पर रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की सीधी टक्कर, 7 यात्री घायल

0

 

केशकाल..NH-30 पर रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की सीधी टक्कर, 7 यात्री घायल



कोंडागांव जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रैवल्स की यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़े।

हादसे के बाद बस चालक वाहन के अंदर फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दुर्घटना में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने यह भी कहा कि हाईवे पर तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक ऐसे मामलों में करीब 1.30 लाख रुपये का चालान काटा जा चुका है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !