दानवीर भामाशाह जयंती पर 21 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

0

 

दानवीर भामाशाह जयंती पर 21 अप्रैल को नगरी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन



उत्तम साहू 

नगरी। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर युवा प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी-सिहावा द्वारा 21 अप्रैल, मंगलवार को साहू सदन नगरी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय धमतरी एवं सीएचसी नगरी के चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान स्वरूप विशेष उपहार भी प्रदान किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सचिव योगेश साहू एवं उपाध्यक्ष रोशन साहू ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शिविर की व्यवस्था में चन्द्रभान साहू, दिपेश साहू, विकास साहू, दीपक साहू, पुनेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत साहू, थानसिंग साहू, तुकेश्वर साहू सहित कई सदस्य जुटे हुए हैं।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लोक गायिका सुश्री आरू साहू, वाशु कंप्यूटर नगरी, संतोष ज्वेलर्स नगरी, स्वास्तिक पैथोलॉजी नगरी, संजीवनी मेडिकोज नगरी, योनेश मेडिकल नगरी, श्रेया फ्लेक्स नगरी सहित अनेक सामाजिक व व्यापारिक संस्थानों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

तहसील साहू समाज नगरी एवं युवा प्रकोष्ठ ने क्षेत्रवासियों से मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !