वार्ड क्रमांक 1 में पेयजल संकट दूर: बोर खनन कार्य पूर्ण,वार्ड वासियों में खुशी की लहर

0

 

वार्ड क्रमांक 1 में पेयजल संकट दूर: बोर खनन कार्य पूर्ण,वार्ड वासियों में खुशी की लहर



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 1 में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी राहत मिली है। वार्ड में बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। यह कार्य वार्ड पार्षद राजा पवार के लगातार प्रयासों और पहल का परिणाम माना जा रहा है।

गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही थी। कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा था, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद राजा पवार ने लगातार संबंधित विभाग और नगर पंचायत स्तर पर पहल की, जिसके बाद बोर खनन कार्य को स्वीकृति मिली और अब इसे पूरा कर लिया गया है।

बोर खनन कार्य पूर्ण होने से अब वार्ड के लोगों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है। इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने इसे जनहित का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए पार्षद के प्रयासों की सराहना की।

कार्य पूर्ण होने के दौरान विष्णु भास्कर, बलराम कुंजाम, दीपक, रेशु सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वार्ड में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी इसी तरह विस्तार होगा।

इस अवसर पर पार्षद राजा पवार ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और आगे भी सड़क, पानी, सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !