छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा हेलमेट वितरण के साथ आमजन को यातायात के प्रति किया गया जागरूक

0

 

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा हेलमेट वितरण के साथ आमजन को यातायात के प्रति किया गया जागरूक 

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान

बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व पत्रकार संगठन के पदाधिकारी



उत्तम साहू 

नगरी। समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए नगरी में शनिवार, 18 अप्रैल को एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले श्रृंगी ऋषि विद्यालय, नगरी में दोपहर 3 बजे आयोजित हुआ, जिसमें सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, साइबर क्राइम रोकथाम पर विशेष जानकारी देकर निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशन में किया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल लोगों को जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज और परिवार की सुरक्षा के प्रति सजग बनाना भी रहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विपीन रंगारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेश देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार जीवन नाहटा ने की।



अतिविशिष्ट अतिथियों में जिला प्रभारी ललित साहू, संभागीय सचिव रायपुर गोपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रूपेश साहू एवं शैलेन्द्र लाहौरिया, वरिष्ठ पत्रकार उत्तम साहू शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला संरक्षक टोमनलाल सिन्हा, जिला महासचिव घनश्याम साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष  , जिला कार्यकारिणी सदस्य विजयलक्ष्मी कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार किशन मगेन्द्र, नगरी ब्लॉक सलाहकार उत्तम साहू तथा जयलाल प्रजापति उपस्थित रहे।

इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में धमतरी शहर अध्यक्ष चुनेश साहू, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण साहू, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष धनेंद्र बंटी सिन्हा एवं निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष नगरी की उपस्थिति भी रही।

         सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष संदेश


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियां छीन लेती है। प्रतिवर्ष देशभर में लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की होती है। अधिकांश हादसे तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं।

अतिथियों ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न दें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें। इस दौरान जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

         नशा मुक्ति को लेकर युवाओं को किया प्रेरित


वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। शराब, गांजा, नशीली गोलियां और अन्य मादक पदार्थ युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ना चाहिए। समाज और अभिभावकों को भी नशे के खिलाफ आगे आने की जरूरत है।

    साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम में साइबर क्राइम रोकथाम पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन ठगी, फेक लिंक, बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और डिजिटल ब्लैकमेल जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

लोगों से अपील की गई कि किसी अनजान व्यक्ति से बैंक डिटेल साझा न करें, मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड रखें और ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

आयोजन समिति में ब्लॉक अध्यक्ष नगरी कुलदीप साहू, ब्लॉक महासचिव नारद साहू, मीडिया प्रभारी नगरी-सिहावा राजू पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजू गोस्वामी एवं निक्कू दीवान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके साथ ही सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र मंडावी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मिथिलेश पटेल, कार्यकारिणी सदस्य जय किशन साहू, सह सचिव प्रवीण साहू, चंद्रभान साहू, जीवन साहू, भूषण नेताम, महेंद्र नेताम, मनीष यादव, मोरजध्वज, अशोक पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई धमतरी एवं ब्लॉक इकाई नगरी-सिहावा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक बनें और समाज को सुरक्षित बनाने में सहभागी बनें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !