शक, झगड़ा और कत्ल: प्रेमिका की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

0

 

शक, झगड़ा और कत्ल: प्रेमिका की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन



दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मृतका की पहचान 26 वर्षीय युनेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी बताया गया है। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे।

बताया जा रहा है कि दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन रिश्ते में शक ने जगह बना ली। आरोपी को संदेह था कि युवती का किसी और से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शुक्रवार दोपहर कार्तिक अपनी प्रेमिका को कमरे पर लेकर पहुंचा। वहां दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। गुस्से में आरोपी ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर कहा कि युवती बेहोश हो गई है और उठ नहीं रही। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, मृतका के परिजनों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !