सेमरा पंचायत में सरपंच की कुर्सी बची, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल

0

 

सेमरा पंचायत में सरपंच की कुर्सी बची, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल



उत्तम साहू 

नगरी। ग्राम पंचायत सेमरा की सियासत में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वस्त हो गया और सरपंच ने एक-तिहाई मत हासिल कर अपनी कुर्सी सुरक्षित रख ली। इस पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्रभर की नजरें टिकी हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक, 20 वार्डों वाली पंचायत में 17 पंचों ने एकजुट होकर सरपंच के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार मतदान कराने की प्रक्रिया तय की। चुनाव से पहले गांव में समझौते और सहमति के प्रयास भी हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

शनिवार 18 अप्रैल को पंचायत भवन में विधिवत मतदान कराया गया। सभी पंचों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान सरपंच के पक्ष में 6 वोट पड़े, जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया।

पंचायत राज नियमों के अनुसार एक-तिहाई मत मिलने पर सरपंच पद पर बने रह सकते हैं। इसी प्रावधान के चलते अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया और सरपंच ने अपनी कुर्सी बचा ली।

जीत के बाद सरपंच ने कहा कि अब समय विवाद का नहीं, विकास का है। उन्होंने सभी पंचों से मतभेद भुलाकर गांव के हित में मिलकर काम करने की अपील की।

सेमरा पंचायत की राजनीति में आए इस नए मोड़ के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि पंचायत में सहयोग और समन्वय बढ़ेगा या फिर सियासी तनातनी जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !