जंगल पर कब्जे का अंत: नगरी में चला बुलडोजर, 25 से ज्यादा अवैध मकान जमींदोज

0

 

जंगल पर कब्जे का अंत: नगरी में चला बुलडोजर, 25 से ज्यादा अवैध मकान जमींदोज



उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी। जिले के नगरी क्षेत्र में वन भूमि पर सालों से जमे अतिक्रमणकारियों पर आज प्रशासन ने बड़ा और सख्त प्रहार किया। गोंदलानाला गांव में 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर गरजा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, गोंदलानाला गांव में लंबे समय से वन भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए गए थे। प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जाधारियों ने जगह नहीं छोड़ी।

इसके बाद आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर ने एक-एक कर अवैध निर्माणों को ढहा दिया। प्रशासन की सख्ती देखते ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह का विरोध या तनाव न हो। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चा तेज है।

संदेश साफ है—जंगल की जमीन पर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !