सिहावा चौक में जुए फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

0

 

सिहावा चौक में जुए फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार


उत्तम साहू 

धमतरी, 10 अप्रैल 2026। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके पर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, नगद 3,216 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 83,216 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्की सिंग भुराणी (20), पवन साहू (50), आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा (25), शेख आसिफ (52) और अफसर खान (54) शामिल हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा समेत अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी अवैध कृत्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !