कलेक्टर की पहल रंग लाई: डूबान क्षेत्रों में न्याय सेवाएं हुई सुलभ

0

 कलेक्टर की पहल रंग लाई: डूबान क्षेत्रों में न्याय सेवाएं हुई सुलभ

ग्रामीणों के लिए सुलभ न्याय की पहल: ग्राम बोरई में लिंक कोर्ट शुरू 


उत्तम साहू 

धमतरी, 10 अप्रैल 2026।धमतरी जिले के डूबान प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित एवं सुलभ निराकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में विकासखंड नगरी (तहसील बेलरगांव) के ग्राम पंचायत बोरई में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया। यह लिंक कोर्ट अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

आज आयोजित प्रथम लिंक कोर्ट में खाता बटवारे से संबंधित तीन प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई प्रारंभ की गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, रीडर, सरपंच, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे उनके लिए अत्यंत उपयोगी बताया।



उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गुरुवार को विकासखंड धमतरी (तहसील धमतरी) के ग्राम अकलाडोंगरी में भी लिंक कोर्ट की शुरुआत की गई है। जिले के विभिन्न डूबान प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिससे राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, जिले के दूरस्थ और डूबान प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। लिंक कोर्ट की यह व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप है, जिससे राजस्व प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण संभव होगा। भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।

यह पहल न केवल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करेगी, बल्कि न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीणों के जीवन को भी सरल बनाएगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !