आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी का 70 वां महासभा गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में हुआ सम्पन्न
रोजगार,शिक्षा, नशामुक्त समाज की संकल्प और आदिवासी परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
उत्तम साहू
नगरी। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी का 70 वां महासभा गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। आदिवासी परंपरा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा एवं पेन पुरखा बुढ़ादेव की विधिवत सेवा अर्जी के साथ किया गया।इस दौरान
तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव की अध्यक्षता में आयोजित इस महासभा में बतौर अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष माननीय विकास मरकाम,सिहावा विधायक अंबिका मरकाम,पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव,पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री जीवराखन लाल मरई, आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के जिला अध्यक्ष माधव ठाकुर, अजजा शासकीय सेवक संघ जिला अध्यक्ष गेवाराम ध्रुव,गोंडवाना समाज तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव सर्व आदिवासी समाज तहसील अध्यक्ष उमेश देव नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा,
जिला पंचायत पंचायत सदस्य अजय ध्रुव,जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी शशि ध्रुव,मुनेन ध्रुव,प्रमोद कुंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ग्राम पंचायत गटृटासिल्ली के सरपंच रामकुमार सामरथ,प्रेम सिंह सलाम जनपद सदस्य गट्टासिल्ली,नगर पंचायत नगरी के पार्षद देवचरण ध्रुव,अम्बिका ध्रुव,राजा पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तकनीकी कारणों से हेलीकॉप्टर द्वारा नहीं पहुँच सके,किन्तु वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सामाजिक सभा को संबोधित किया तथा गट्टासिल्ली में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा कर समाज को महत्वपूर्ण सौगात दी।
विधायक अम्बिका मरकाम ने गट्टासिल्ली में समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने 10 लाख की लागत से नगरी में समाज के लिए महिला सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री तथा अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की रीति-नीति, संस्कृति,परंपरा,भाषा एवं गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपनी पहचान सुरक्षित रखने का संदेश दिया। साथ ही जल,जंगल और जमीन की रक्षा, धर्मांतरण पर रोक, संवैधानिक अधिकार, शिक्षा,रोजगार, नशामुक्ति एवं सामाजिक एकता पर विशेष बल दिया गया। आदिवासी गोंड़ समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया। सामाजिक कार्यक्रमों में फिजुल ख़र्च से दुर समाजिक संस्कारों को सम्पन्न करने के लिए संकल्प लिया गया।
महासभा में आदिवासी समाज के उत्कृष्ट समाजसेवी,प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। आयुर्वेद क्षेत्र में योगदान हेतु पुनारद ध्रुव गोड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नत्था सिंह ध्रुव, सोशल मीडिया के माध्यम से रोजगार एवं शिक्षा क्षेत्र में मार्ग दर्शन के लिए कंजन सिंह ध्रुव नगरी,रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उपक्षेत्र डोंगरडुला, मेधावी छात्रा प्रेमलता ध्रुव होम साइंस में छत्तीसगढ़ में टॉपर, 12वीं बोर्ड यशस्वी ध्रुव 10वीं बोर्ड मधुलता ध्रुव,नवोदय के चयन होने पर लावण्या ध्रुव मुस्कान ध्रुव को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर 13 जटील समाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। महिलाओं तथा यूवतियों ने पारंपरिक प्रधान में शामिल होकर कार्यक्रम में अपनी सांस्कृतिक पहचान को संदेश दिया।
उपक्षेत्र गट्टासिल्ली के अध्यक्ष सियाराम नेताम,उपक्षेत्रीय युवा अध्यक्ष संजय मरकाम,युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष नरसिंह मरकाम एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैल्य नेताम के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम का महासभा को सफल बनाने में बड़ा योगदान रहा ।शासन प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली ने विशेष सहयोग प्रदान किया । आदिवासी विधा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव,महासचिव नरेश छेदैहा सहसचिव पुरन नेताम अंकेक्षक टीकम गंगेश संचालक अशोक ध्रुव,अर्जुन मरकाम कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनेंद्र ध्रुव मीडिया प्रभारी सुरेंद्र राज ध्रुव मानिक नेताम,कैलाश मरई, जागेश्वर ध्रुव,मदन मंडावी माखन ध्रुव कांता कुंजाम अनीता ध्रूव ,
शशि कला ध्रुव मीना देवी शांडिल्य दुर्गा मरई, तरूणा ध्रुव,बासन मरकाम, अनीता मरकाम,पांचो बाई ओटी,नारद ध्रुव केदारनाथ मंडावी मन्नूलाल कोर्राम,मदन मरकाम दुर्योधन ध्रुव अमर सिंह मरकाम केदारनाथ मंडावी संत मरकाम,हेमराज कुंजाम,सीताराम नेताम हीरालाल पडोटी,रामस्वरूप ध्रूव जसवीर मरकाम , कांता कुंजाम,तामेश नेताम ,संतोष नेताम, उमाशंकर ध्रूव,जसवीर मरकाम,गिरवर गोपाल ध्रूव मदन मंडावी अवध राम मरकाम संत नेताम अरविंद नेताम नारद ध्रुव,हीरालाल मरकाम, स्कन्द ध्रूव नीलु छेदैहा महेंद्र सोरी मोहित शाण्डिल्य,राम ध्रूव अनीत ध्रूव,मधुसुर्याकर,भांवत ध्रुव परशादी राम चंद्रवंशी धनसिंह नेताम, विरेंद्र सलाम, नटवर ध्रूव अरविंद नेताम नारद ध्रुव,हीरालाल मरकाम, चिंता राम मंडावी, सीताराम नेताम,स्कन्द ध्रूव नीलु, छेदैहा महेंद्र सोरी मोहित शाण्डिल्य,राम ध्रूव अनीत ध्रूव,मधुसुर्याकर,भांवत ध्रुव परशादी राम चंद्रवंशी धनसिंह नेताम, विरेंद्र सलाम,नटवर ध्रूव सहित बड़ी संख्या में समाजिक जनों की उपस्थित रही।






