मदनपुर रजकम्मा में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, पंचायत व बूथ स्तर पर गठन पर जोर
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी
कोरबा। दिनांक 31 मार्च 2026 को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के निर्देशन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के मार्गदर्शन में मंडल कमेटी मदनपुर रजकम्मा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी सुमन सारथी, श्रवण दास मानिकपुरी तथा मंडल अध्यक्ष निलेश यादव की उपस्थिति रही। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के उपाध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त्य, महामंत्री डी.के. आदिले एवं अनिल गुप्ता ने पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी गठन को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पहली बार ग्रामीण कार्यकर्ताओं को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भागीदारी का अवसर मिल रहा है, जिससे उनमें उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष चैतमा पुराण सिंह कंवर, पराग मरावी, मंडल उपाध्यक्ष मदनपुर जगदीश ध्रुव, सचिव छत्रपाल पाटिल, रामकुमार विश्वकर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष हीरालाल यादव, सोशल मीडिया समन्वयक केशव अहीर, सुरेश खांडे, नैनदास महंत, विकास, इंद्रपाल सिंह सहित ग्राम पंचायत मदनपुर रजकम्मा, कुटेलामुडा, सगुना, नानबांका, बड़े बांका, डोडकी और पटपरा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत संरचना तैयार करने का संकल्प लिया गया।

