धमतरी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

0

 

धमतरी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


धमतरी। आमदी रोड में कोयला भट्टी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे और सीधे पेड़ से जा टकराए। हादसा इतना गंभीर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

​घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का उपचार जारी है।

​मिली जानकारी के अनुसार बनबगौद निवासी नीलेश ठाकुर और बलिडेरा निवासी हरीश कुमार बाईक क्र. CG05 AQ 7223 में आमदी की ओर से धमतरी तरफ आ रहे थे। तभी कोयला भट्टी के पास मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

​वरदान एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर नीलेश ध्रुव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हरीश कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !