💎 हीरे की चमक पर पुलिस की सख्त नजर — ग्राहक तलासते ओडिशा का तस्कर धराया।
गरियाबंद में अवैध हीरा तस्करी पर पुलिस ने फिर कड़ा प्रहार किया है। इस बार शातिर अंदाज में ग्राहक तलाश रहा तस्कर खुद पुलिस के जाल में फंस गया।
स्पेशल टीम और शोभा थाना पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुसियार-बरछा इलाके में कचना ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हीरे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए घेराबंदी की और मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान डमरू लाल लहरे (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट का रहने वाला है।तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 08 नग चमकीले हीरे कीमत करीब 4 लाख,एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹50 हजार) कुल जब्ती: 4.50 लाख रुपये जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
🔥 पुलिस का साफ संदेश
गरियाबंद पुलिस कप्तान ने दो टूक कहा —
"जिले में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"
एक हफ्ते में हीरा तस्करी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे साफ है कि पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
👉 कुल मिलाकर, हीरे की इस चमक ने तस्कर को जेल की अंधेरी कोठरी तक पहुंचा दिया!

