हनुमान जयंती पर नवयुवा एकता संगठन का भव्य आयोजन, हवन-पूजन से लेकर रामायण पाठ तक होगा आध्यात्मिक माहौल

0

 

हनुमान जयंती पर नवयुवा एकता संगठन का भव्य आयोजन, हवन-पूजन से लेकर रामायण पाठ तक होगा आध्यात्मिक माहौल


उत्तम साहू 

नगरीहनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवयुवा एकता संगठन लाईन पारा नगरी द्वारा दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि दिनांक 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातःकाल हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।



वहीं, कार्यक्रम के दूसरे दिन 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार को संध्या 8 बजे से अंजनी चौक, सांकरा रोड में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध मानस मंडली "राजहंस मानस परिवार" अम्बागढ़ चौकी, जिला राजनांदगांव द्वारा संगीतमय रामायण पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। इस भक्ति आयोजन में राम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और धर्म लाभ अर्जित करें। इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !