मगरलोड.. ग्राम हरदी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा: पति और सास गिरफ्तार

0

 

मगरलोड.. ग्राम हरदी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा: पति और सास गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 02 अप्रैल 2026। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी के ग्राम हरदी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद के चलते हुई इस हत्या का पर्दाफाश धमतरी पुलिस की सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के जरिए संभव हो सका।

जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को ग्राम हरदी में एक नवविवाहिता की मृत्यु की सूचना मिलने पर करेलीबड़ी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर गंभीरता से विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, साक्ष्यों का संकलन और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला घोंटना (श्वास अवरुद्ध) पाए जाने और मृत्यु की प्रकृति हत्या (हॉमीसाइडल) होने की पुष्टि के बाद मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के पति चन्द्रशेखर यादव से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काली रस्सी बरामद की गई। उसे 01 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी की मां रीना बाई यादव ने घटना को छिपाने के लिए महिला की मौत को सीने में दर्द से होना बताया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपीगण:

  • चन्द्रशेखर यादव (26 वर्ष)
  • रीना बाई यादव (46 वर्ष)

दोनों निवासी ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

👉 इस मामले में धमतरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !