नगरी में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

0

 

नगरी में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़


विषेश रिपोर्टर उत्तम साहू 

नगरीपवनपुत्र भगवान हनुमान की जयंती पूरे नगर में गुरुवार को गहरी आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालु पूरे दिन दर्शन के लिए आते रहे, जिससे मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिली।



नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में व्यापारी बंधुओं द्वारा सेवा भावना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। यहां श्रद्धालुओं के लिए सेव-चना, शरबत और आइसक्रीम का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।



इसी तरह दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चुरियारा पारा में मोहल्लेवासियों ने मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया। यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।



वहीं सांकरा रोड स्थित अंजनी चौक में माता अंजनी के साथ बाल स्वरूप में विराजमान भगवान हनुमान के मंदिर में नवयुवा एकता संगठन द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भक्तों के बीच प्रसादी वितरण किया गया और धार्मिक माहौल भक्तिमय बना रहा।



कुल मिलाकर हनुमान जयंती के अवसर पर पूरा नगरी नगर भक्ति, श्रद्धा और आस्था में सराबोर नजर आया। हर ओर धार्मिक उत्साह और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इस पर्व को और भी विशेष बना दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !