राजा बाड़ा परिसर के कायाकल्प की शुरुआत: 7 लाख से डामरीकरण-सौंदर्यीकरण, भविष्य में बनेगा भव्य डोम

0

 

राजा बाड़ा परिसर के कायाकल्प की शुरुआत: 7 लाख से डामरीकरण-सौंदर्यीकरण, भविष्य में बनेगा भव्य डोम



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित ऐतिहासिक राजा बाड़ा परिसर के बहुप्रतीक्षित कायाकल्प की दिशा में गुरुवार को भव्य भूमि पूजन के साथ कार्यारंभ हो गया। लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल को अब डामरीकरण और सौंदर्यीकरण के जरिए नया रूप दिया जाएगा।

यह परिसर नगर का सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां वर्षों से विभिन्न आयोजन होते आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा इसके विकास की मांग लगातार उठाई जा रही थी, जिसे अब जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मूर्त रूप मिल रहा है।

वार्ड पार्षद अश्वनी निषाद की अनुशंसा पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा के विशेष प्रयासों से करीब 7 लाख रुपये की लागत से यह कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद परिसर अधिक व्यवस्थित, आकर्षक और सुविधायुक्त बनेगा, जिससे आयोजनों में भाग लेने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि आने वाले समय में यहां एक भव्य डोम निर्माण की भी योजना है। इसके लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की पार्षद निधि से सहयोग लिया जाएगा। डोम निर्माण के बाद गर्मी और बरसात के मौसम में भी बड़े कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सकेगा।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 14 में लाला पुजारी घर से दरियारा तालाब तक बीटी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया। पार्षद शंकर देव ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए लगभग 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की सौगात वार्डवासियों को दी। लंबे समय से खराब इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और यह मार्ग बायपास सिहावा रोड से जुड़कर नगर के विकास को गति देगा।

नगर पंचायत द्वारा हाल के समय में सड़कों के उन्नयन, स्वच्छता सुधार, पेयजल विस्तार और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कई जनहितकारी कार्य किए गए हैं। राजा बाड़ा परिसर का विकास इन्हीं प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमल डागा सुरेश साहू दीनदयाल यादव हेमू सेन पार्षदगण,शंकर देव हरीश साहू, देव चरण ध्रुव,नरेश पटेल,राजा पवार,जयंती टुकेश्वरी साहू,अंबिका ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता,योगेश साहू, एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल को नगर विकास की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए इसकी सराहना की।

 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !