तपती गर्मी में ‘जल नायक’ बने राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से छोड़ा जीवनदायी पानी

0

 

तपती गर्मी में ‘जल नायक’ बने राजेश सूर्यवंशी, खूंटाघाट से छोड़ा जीवनदायी पानी

सैकड़ों गांवों को मिली राहत, 211 तालाबों में पहुंचेगा पानी



                  ज्ञान शंकर तिवारी,बिलासपुर

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जिले में जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने आज खूंटाघाट जलाशय से दायीं और बायीं तट की नहरों में पानी छोड़कर राहत अभियान की शुरुआत की।

इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में सूखते तालाबों को भरना है, ताकि ग्रामीणों और मवेशियों के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहे। जलाशय का गेट स्वयं खोलकर राजेश सूर्यवंशी ने इस अभियान का शुभारंभ किया, जिससे नहर किनारे बसे 100 से अधिक गांवों में नई उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार, इस निर्णय से कुल 211 तालाबों को भरने की योजना है, जो पिछले कुछ समय से सूखने की कगार पर पहुंच चुके थे। कई गांवों में निस्तारी का संकट गहराता जा रहा था, ऐसे में यह कदम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में तालाबों को भरा जाए और पानी की एक-एक बूंद का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि छोड़े गए पानी का उपयोग केवल तालाब भरने के लिए ही किया जाए। किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करें, ताकि हर गांव तक राहत पहुंच सके और जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और इसे गर्मी के दौर में ‘जीवनदायी कदम’ के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !