हॉफा में नृसिंह प्राकट्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकालने की अपील

0

 हॉफा में नृसिंह प्राकट्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकालने की अपील



               ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित ग्राम हॉफा में देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ जी का भव्य मंदिर स्थापित है। मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के आसपास भगवान नृसिंह जी का अन्य मंदिर नहीं है। ऐसे में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

आचार्य जी ने ग्रामवासियों सहित बिलासपुर के समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील की है कि भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह देव के प्राकट्य दिवस पर इस वर्ष भव्य शोभायात्रा निकाली जाए और पूरे भक्ति भाव के साथ उत्सव मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल, गुरुवार 2026 को नृसिंह देव जी का प्राकट्य दिवस प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी महाआरती एवं प्रसाद भंडारे के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार रामनवमी पर भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, उसी तरह भगवान नृसिंह जी की भी शोभायात्रा निकाली जानी चाहिए।आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन से सहयोग करें। साथ ही उन्होंने सभी भक्तों से अनुरोध किया कि इस विषय पर शीघ्र चर्चा कर आयोजन को भव्य रूप देने में सहभागी बनें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !