नगरी-जबर्रा मार्ग पर काजल नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की पहल लाई रंग

0

 

नगरी-जबर्रा मार्ग पर काजल नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की पहल लाई रंग



 उत्तम साहू 

नगरी। धमतरी जिले के नगरी-जबर्रा मार्ग पर काजल नदी के ऊपर उच्चस्तरीय पुल निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 6 करोड़ 62 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयास रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, अरुण सार्वा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इस पुल के निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद विभाग ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए स्वीकृति जारी कर दी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है।

पुल के निर्माण से नगरी से गरियाबंद की दूरी में उल्लेखनीय कमी आएगी। वर्तमान में जहां यह दूरी 50 से 60 किलोमीटर के बीच है, वहीं पुल बनने के बाद यह घटकर लगभग 35 किलोमीटर रह जाएगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इस स्वीकृति पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। व्यापार, परिवहन और सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे, जिससे नगरी और आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !