संविधान बचाओ–आरक्षण लागू करो: 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में सौंपा जाएगा ज्ञापन

0

 

संविधान बचाओ–आरक्षण लागू करो: 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में सौंपा जाएगा ज्ञापन



               उत्तम साहू, धमतरी, 09 अप्रैल 2026।

ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले 13 अप्रैल 2026, सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में “संविधान बचाओ – आरक्षण लागू करो” विषय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

समिति द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में ओबीसी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा। इनमें जातीय जनगणना, यूजीसी में सह-आरक्षण लागू करने तथा सामाजिक न्याय से संबंधित अन्य मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने बताया कि ओबीसी समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक असमानताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन समय की आवश्यकता है।

ज्ञापन के माध्यम से जातिवार जनगणना में पृथक ओबीसी कॉलम, छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने, मंडल आयोग की सिफारिशों को प्रभावी रूप से लागू करने, न्यायपालिका में ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाने तथा क्रीमी लेयर और NFS जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग उठाई जाएगी।

समिति के जिला प्रभारी समारू सिन्हा एवं अध्यक्ष थानसिंग चंद्राकर ने सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !