सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर सरकार का जताया आभार

0

 


सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर सरकार का जताया आभार


उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी  सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम  के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। विधायक के विशेष आग्रह पर राज्य सरकार द्वारा पुल निर्माण और स्कूलों के बुनियादी ढांचे के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए उन्होंने सरकार और संबंधित मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।

  काजल नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर

क्षेत्रीय ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए, नगरी-जबर्रा मार्ग स्थित काजल (कलस) नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 662.61 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक श्रीमती मरकाम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस मांग को शामिल कराया था। 30 मार्च 2026 को उन्होंने स्वयं मंत्रालय में वित्त सचिव से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति सुनिश्चित कराई।

स्कूली शिक्षा के लिए 75.94 लाख रुपये मंजूर

पुल के साथ-साथ क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए भी विधायक ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से आवाज उठाई थी। इसके परिणामस्वरूप, विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों और प्रार्थना शेड के निर्माण के लिए 75.94 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

                 स्वीकृत कार्यों का विवरण

 स्कूल का नाम  कार्य का विवरण  स्वीकृत राशि (लाख में) 

 प्रा. शाला खरका (पं. जबर्रा) 02 अतिरिक्त कक्ष 9.42 |

 प्रा. शाला गाताबाहरा (पं. खलारी)  02 अतिरिक्त कक्ष | 9.42 

प्रा. शाला बुडरापारा (पं. खलारी) | 02 अतिरिक्त कक्ष | 9.42 |

 प्रा. शाला मांदागिरी (पं. करही)  02 अतिरिक्त कक्ष  9.42 

प्रा. शाला अमलीपारा (मुकुंदपुर) | 02 अतिरिक्त कक्ष  9.42 

 प्रा. शाला खमनापारा (पं. नवागांव)  02 अतिरिक्त कक्ष  9.42 

पू. मा. शाला सरईटोला 'ब'  02 अतिरिक्त कक्ष  9.42 |

पू. मा. शाला सरईटोला प्रार्थना शेड निर्माण  10.00 |

कुल स्वीकृत कार्य:08

कुल राशि: 75.94 लाख रुपये


इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने हर्ष व्यक्त किया है। विधायक श्रीमती अम्बिका मरकाम ने कहा कि सिहावा विधानसभा की जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !