धमतरी पुलिस का जुआ-सट्टा पर बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

 

धमतरी पुलिस का जुआ-सट्टा पर बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 09 अप्रैल 2026। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 26,160 रुपये नगद, मोबाइल फोन व सट्टा सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिलेभर में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया।

तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई

पहली कार्रवाई श्रीराम नगर क्षेत्र में की गई, जहां ललित मिश्रा (29 वर्ष) को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं।

दूसरी कार्रवाई बस स्टैंड के सामने की गई, जहां पारस प्रसाद पाठक (28 वर्ष) सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार हुआ। उसके कब्जे से मोबाइल, नगदी और सट्टा सामग्री बरामद हुई।

तीसरी कार्रवाई आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास की गई, जहां श्रीकांत पटेल (30 वर्ष) को जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से भी नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं।

कानूनी कार्रवाई

तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख) और 11 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !