भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा ने दी बधाई

0

 

भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा ने दी बधाई



          पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज यह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आई है। उन्होंने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय विकास और जनसेवा के सिद्धांतों पर चलते हुए निरंतर प्रगति कर रही है।

श्री पटवा ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !