जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक चला जश्न
उत्तम साहू
नगरी। सांकरा / जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारिवारिक माहौल में पूरे दिन से लेकर देर रात तक चले इस आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस खास मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, पंचायत प्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अरुण सार्वा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं और केक काटकर अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह व्यक्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला, जहां लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते नजर आए।
इस अवसर पर ‘दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज’ के संपादक उत्तम साहू भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और श्री सार्वा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की।
जन्मदिन के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अरुण सार्वा क्षेत्र में एक लोकप्रिय और जनप्रिय नेता के रूप में अपनी मजबूत पहचान रखते हैं, जिनके प्रति लोगों का स्नेह और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है।




