हनुमान जयंती पर रामायण कार्यक्रम एवं टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

0

 

हनुमान जयंती पर रामायण कार्यक्रम एवं टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी/धमतरी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के तहत रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही शीतला माता मंदिर के सामने टीना शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम समिति के संरक्षक शत्रुघन यादव, सरपंच मुकेश्वरी छेदेया, ग्राम समिति अध्यक्ष मानिक राम साहू, बलदाऊ यादव, रामजी यादव, बलराम यादव, पांचो बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हनुमान जी की तरह हमें भी अपने जीवन में आस्था, समर्पण और सेवा भाव को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीना शेड के निर्माण से गांव में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर और उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा।

ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीना शेड का निर्माण गांव के विभिन्न कार्यों में सहायक सिद्ध होगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम का समापन भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल में हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !