भारतमाला रोड पर भीषण हादसा: ईको कार और मेटाडोर की टक्कर में एक की मौत, कई घायल
उत्तम साहू
नगरी/धमतरी। भारतमाला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम पालगांव निवासी कुछ लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते समय उनकी ईको कार ने सामने चल रही मेटाडोर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
![]() |
| मृतक फलेंद्र मंडावी |
इस हादसे में पालगांव निवासी युवक फलेंद्र मंडावी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 6 अन्य घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही दुगली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


