बेलरगांव में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, साहित्यिक रसधारा में डूबे श्रोता

0

 

बेलरगांव में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, साहित्यिक रसधारा में डूबे श्रोता


उत्तम साहू 

नगरी। चित्रोत्पला महानदी के तट पर स्थित ग्राम पंचायत बेलरगांव में 1 अप्रैल को रात्रि में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच का संचालन कान्हा कौशिक के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का आयोजन श्रृंगी ऋषि साहित्य समिति बेलरगांव द्वारा रंग मंच में किया गया, जहां देर रात तक काव्य रस की अविरल धारा बहती रही।

कवि सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रीता नेताम (सरपंच, ग्राम पंचायत बेलरगांव) उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री हेमंत कुमार लिमजा (अध्यक्ष, भाजपा मंडल बेलरगांव) ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नंदिनी साहू (सदस्य, जनपद पंचायत नगरी), श्रीमती मोहिनी साहू (उपसरपंच, ग्राम पंचायत बेलरगांव) एवं श्री अवतार कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा धमतरी) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इसके अलावा विशेष अतिथियों में श्री अमरसिंह पटेल, श्री कैलाशनाथ प्रजापति, श्री लिलेश्वर साहू, श्री पी.सी. टंडन, श्री खेमचंद अडिल, श्री चंद्रशेखर अडिल, श्री विनोद प्रजापति, श्री त्रिलोक चंद देवांगन, श्री सुरेश देवांगन, श्री प्रशांत चोपड़ा, श्री खेमानंद पवार, श्री पोषराज कश्यप, श्री केशव साहू, श्री कोमल देवांगन, श्री विद्युत चोपड़ा, श्री कमलेश देवांगन, श्री चंद्रकांत देवांगन, श्री कमलेश लिलमजा, श्री फलेश साहू, श्री रवि साहू, श्री मोरध्वज सेन एवं श्री लिलेश प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन में श्री मोहन द्विवेदी, बनारस राजेंद्र मौर्य बिलासपुर, गोविंद धनकर रायपुर सहित अन्य कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस एवं श्रृंगार रस से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट और वाह-वाह की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने न केवल ग्रामीण क्षेत्र में साहित्यिक चेतना को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !