भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर कौशल प्रसाद साहू सम्मानित
उत्तम साहू
नगरी। विगत दिनों गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में जिला स्तरीय प्रवीण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कौशल प्रसाद साहू, प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2025-26 के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गायत्री परिवार धमतरी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद कौशल प्रसाद साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से बच्चे भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाकर श्रेष्ठ एवं संस्कारवान जीवन जिएंगे तथा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
कार्यक्रम में एचआर साहू, रामकुमार साहू, जितेंद्र कुमार साहू, दीपिका साहू, लता साहू, पार्वती निषाद सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

