आईपीएल सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

आईपीएल सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार



             उत्तम साहू,धमतरी 15 अप्रैल 2026

धमतरी पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, नगदी और कार सहित कुल 5 लाख 5 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस कुरूद के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल फोन में BLISSEXCH नामक ऐप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

जब्त सामग्री

  • 2 मोबाइल फोन एवं 1 आईफोन – कीमत लगभग 85 हजार रुपये
  • नगद 20 हजार 500 रुपये
  • सफेद रंग की अर्टिका कार – कीमत लगभग 4 लाख रुपये

कुल जब्ती: 5,05,500 रुपये

गिरफ्तार आरोपी

  1. जीवन यादव (40 वर्ष) – पुराना बस स्टैंड, कुरूद
  2. कौशल साहू (31 वर्ष) – कारगिल चौक, कुरूद

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। जीवन यादव के खिलाफ पूर्व से कई मामले दर्ज हैं, वहीं कौशल साहू पर भी जुआ एक्ट के तहत पहले कार्रवाई हो चुकी है।

लगातार जारी है अभियान

धमतरी पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हाल ही में सिटी कोतवाली क्षेत्र में भी कई जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी और मोबाइल जब्त किए गए थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !