श्रद्धांजलि योजना के तहत हितग्राही को मिली सहायता राशि
उत्तम साहू
नगरी/ नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 1 में पार्षद राजा पवार के प्रयासों से मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत स्वर्गीय जालम सिंह की पत्नी बैशाखिन बाई को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर पार्षद राजा पवार ने कहा कि शासन की इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहारा मिल रहा है। हितग्राही ने सहायता राशि मिलने पर आभार व्यक्त किया।

